
चीनी प्रधानमंत्री, राज्य परिषद् के भूकंप मुकाबला व राहत संचालन विभाग के मुख्य कमांडर श्री वन चा पाओ ने 24 मई को स्छवान के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में विपत्ति ग्रस्त लोगों को संवेदना देने के दौरान कहा कि अभी तक जीवित बचे व्यक्तियों को बचाने के साथ साथ विपत्ति ग्रस्त लोगों के पुनर्वास और पुन:निर्माण के कामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 3 महीने के समय के भीतर विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों का सुव्यवस्थित इन्तज़ाम किया जाएगा और विपत्ति ग्रस्त लोगों को सामान्य जीवन बिताने देने की कोशिश की जाएगी।
श्री वन चा पाओ ने भूकंप के उद्गम स्थल यिंग श्यो कस्बे में निरीक्षण दौरा करने के लिए स्छवान में आए संयुक्ता राष्ट्र महा सचिव श्री बान की मून के साथ मुलाकात की। श्री वन चा पाओ ने कहा कि भूकंप आने के बाद विभिन्न देशों व संयुक्त राष्ट्र ने चीन को आपात सहायता दी है, चीन सरकार और चीनी जनता इन के हार्दिक आभारी है। श्री बान की मून ने कहा कि संयुक्ता राष्ट्र भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के पुन:निर्माण के लिए पूरी तरह संभव सहायता देने को तैयार है।
उसी दिन श्री वन चा पाओ ने स्छवान प्रांत के दो अस्पालों में चीन के विपत्ति राहत कार्य को सहायता देने आए क्यूबा और जापान के चिकित्सा दलों के सदस्यों को भी देखा। उन्होंने विशेषज्ञों व उन के देशों के प्रति आभार प्रकट किया।
उसी दिन शाम को श्री वन चा पाओ ने छङतू शहर में विपत्ति राहत कार्य संबंधी सभा बुलाई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि घायल हुए लोगों का उपचार करने और संक्रामक रोग की रोकथाम करने के कामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और भूकंप ग्रस्त लोगों के जीवन का अच्छी तरह इन्तजाम किया जाना चाहिए।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार भीषण भूकंप में बुरी तरह प्रभावित शान शी प्रांत के बाओची शहर से स्छवान प्रांत के छङतू शहर तक जाने वाले रेल मार्ग नम्बर 109 सुरंग की मरम्मत किये जाने के बाद , 24 मई की सुबह से उस की सामान्य यातायात शुरू हो गई है, जिससे यह जाहिर है कि बाओची-छङतू रेल मार्ग परिवहन की बहाली हो गयी है।
