2008-05-25 17:25:15

चीन के स्छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों से आये आठ ऑलिंपिक पांडे पेइचिंग पहुंचे

24 तारीख के तीसरे पहर चार बजकर 23 मिनट पर, चीन के स्छ्वान प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों से आये आठ पांडे पूर्व योजनानुसार विशेष विमान द्वारा चीन के छङतु से पेइचिंग के हवाई अड्डे पर पहुंचे।

आठ पांडे वोलुंग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र से आये 1 से 2 साल की उम्र वाले पांडे हैं, जो चार नर और चार मादा हैं। सौभाग्य की बात है कि वर्तमान भूकंप में वे घायल नहीं हुए और उन की वर्तमान हालत भी अच्छी है।

परिचय के अनुसार, ये आठ पांडे ऑलिंपिक मनाने की गतिविधियों में भाग लेंगे, साथ ही इन के पेइचिंग आने से वोलुंग पांडा प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में पांडा पालन व प्रबंधन का दबाव भी कम हो जाएगा।

ध्यान रहे, भूकंप आने से पहले, वोलुंग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में कुल 63 पांडे रहते हैं, भूकंप में दो पांडे लापता हो गये। स्छ्वान के या एन और राजधानी पेइचिंग को 14 पांडों का स्थानांतरण किया गया है, अब वोलुंग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में 47 पांडे बाकी हैं, जिन में थाईवान को देने वाले पांडा थ्वैन थ्वैन और य्वैन य्वैन शामिल हैं। (श्याओयांग)