2008-05-25 17:18:27

पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले चीन के सूच्यो में हुई

पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले की गतिविधि 25 तारीख की सुबह से चीन के च्यांगसू प्रांत के सूच्यो शहर में चली।

सुबह आठ बजे, मशाल रिले की गतिविधि सूच्यो शहर के लय्वान में शुरू हुई, शुरू होने से पहले, सभी लोग विन छ्वान भूकंप के मृतकों के प्रति एक मिनट मौन खड़े रहें।

च्यांग सू प्रांत के प्रथम बैडमिंटन वल्ड चैम्पियन सुन जी एन ने प्रथम मशाल धारक के रूप से सब से पहले दौड़ शुरू किया। कुलमिलाकर 104 मशाल धारक सूच्यो की मशाल रिले गतिविधि में शामिल हैं। मशाल धारक सूच्यो शहर के अनेक मशहूर दर्शनीय स्थलों से गुजरे और अंत में सूच्यो उद्योग उद्यान के शताब्दी चॉक तक पहुंचें।

25 तारीख के तीसरे पहर, ऑलिंपिक मशाल रिले च्यांग सू प्रांत के नानथुंग शहर में आयोजित होगी। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040