2008-05-24 18:35:00

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले शांगहाई में समाप्त हुई

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले 24 मई को पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में समाप्त हुई है।

24 मई को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले दुसरे दिन शांगहाई में आयोजित हुई। पहले दिन की मशाल रिले शांगहाई के शहर में आयोजित हुई है, लेकिन दूसरे दिन की मशाल रिले उपनगर में आयोजित हुई है। मशाल रिले चार स्थलों यानी शांगहाई के 80 हजार दर्शक समा सकने वाले स्टेडियम, शांगहाई यातायात विश्वविद्यालय के मिन शींग विद्यालय, तूंगफांग ल्यु चो और शांगहाई कार प्रदर्शनी केंद्र के मैदान में आयोजित हुई। मशाल रिले शांगहाई के 80 हजार दर्शक समा सकने वाले स्टेडियम से शुरु हुई। वहां पेइचिंग ऑलंपियाड फुटबाल का आयोजन किया जाएगा।

मशाल रिले शुरु होने से पहले सभी लोगों ने स्छवान में आए भूकंप में मृतकों के प्रति एक मिनट मौन रख कर शोक प्रकट किया।

शाम के 3 बजे मशाल रिले शांगहाई में समाप्त हुई ।

शांगहाई में आयोजित दो दिनों की मशाल रिले की कुल लम्बाई 200 किलोमीटर है। 25 मई को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले पूर्वी चीन के चांग सू प्रांत में शुरु होगी।