
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने 24 तारीख को पेइचिंग में रूसी रक्षा मंत्रालय व अमरीकी रक्षा मंत्रालय द्वारा चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को दी गयी सहायता के प्रति आभार प्रकट किया
उन्होंने बताया कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने चीन के स्छवांग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपात राहत सामग्रियां भेजने का फैसला लिया था ,जिन में 23 सैन्य फील्ड कुकिंग गाडियां ,300 सैन्य तंबू व बिस्तर इत्यादि शामिल हैं ।उपरोक्त सामग्रियां हाल ही में रूसी सेना के विमानों से छंग तू पहुंचायी गयी हैं ।इस से पहले अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने स्छवांग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 7लाख अमरीकी डालर से अधिक सामग्रियों की राहत प्रदान की है ।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने इस का आभार प्रकट करते समय आशा की कि विदेशी सेना स्छवांग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों की राहत सामग्रियां भेजना जारी रखेगी और तंबू व दवा पर खास प्राथमकिता देगी ।
