2008-05-24 17:12:28

चीन के बाओची-छेंगतू रेल मार्ग के परिवहन की बहाली

चीन के स्छवान प्रांत के भीषण भूकंप में बुरी तरह प्रभावित शान शी प्रांत के बाओची शहर से स्छवान प्रांत के छेंगतू शहर तक जाने वाले रेल मार्ग नम्बर 109 सुरंग की मरम्मत किये जाने के बाद , 24 मई की सुबह से सामान्य यातायात शुरू हो गई है, जिससे यह जाहिर है कि बाओची-छेंगतू रेल मार्ग परिवहन की बहाली हो गयी है।

चीन के उप प्रधानमंत्री श्री चांग द जांग ने बाओची-छेंगतू रेल मार्ग की मरम्मत के काम का निर्देशन करने के दौरान कहा कि नम्बर 109 सुरंग की मरम्मत और बाओची-छेंगतू रेल मार्ग के परिवहन की बहाली, स्छवान के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को राहत सहायता देने व वहां के पुन:निर्माण के शुरु करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाओची-छेंगतू रेल मार्ग का यातयात बहाल किये जाने के बाद रेल मार्ग की मरम्मत व रेल लाइन की रक्षा के कामों को सुदृढ़ किया जाना चाहिए ताकि उत्तर-पश्चिमी चीन से दक्षिण-पश्चिमी चीन तक के इस प्रमुख रेल-मार्ग की यातायात पूरी तरह सुरक्षित व सुनिश्चित रहे सके।

बाओची-छेंगतू रेल मार्ग शान शी प्रांत के बाओची शहर से स्छवान प्रांत के छेंगतू शहर तक जाने वाली एक प्रमुख रेल लाइन है, उसकी कुल लम्बाई 669 किलोमीटर है।