
चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 23 मई को भूकंप राहत संचालन केन्द्र की अनुमति से जारी विज्ञप्ति में कहा कि 23 मई को 21 बजे तक वनछ्वान भूकंप में 2 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं और अन्य 24960 लापता हो गए हैं और देशी-विदेशी कुल मिला कर 24 अरब 60 करोड़ य्वान से अधिक का चंदा मिला है।
23 मई को 12 बजे तक भूकंप से अस्पताल में 73900 लोगों का इलाज किया गया और 28300 लोग अभी भी अस्पताल में हैं। भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में चिकित्सा व्यक्तियों की संख्या 86500 से अधिक है।
23 मई को 14 बजे तक विभिन्न स्तरों की सरकारों ने 14 अरब 60 करोड़ य्वान की राहत पूंजी लगाई। (ललिता)
