
चीनी वित्त मंत्रालय ने 22 तारीख को आपात सूचना देकर विभिन्न स्तरीय वित्तीय विभागों से भूकंप विरोधी राहत सामग्री की निगरानी को मजबूत करने की मांग की, ताकि भूकंप विरोधी विभिन्न राहत कार्यों को प्रबल व सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
वित्त मंत्रालय ने विभिन्न वित्तीय विभागों से सक्रिय रूप से पूंजी इकट्ठी करके भूकंप ग्रस्त लोगों के बुनियादी जीवन की गारंटी करने और यथाशीघ्र ही उत्पादन की बहाली करने और जन्मभूमि का पुनः निर्माण करने, उचित रूप से पूंजी का इस्तेमाल करने, मुसीबत में पड़े भूकंप ग्रस्त लोगों का आपात इलाज करके स्थानांतरित करने और घायलों का इलाज कार्य और मृतकों के शवों का अच्छी तरह निपटारा करने की मांग की।
इस से पहले, चीनी जांच ब्यूरो के प्रधान श्री ल्यू च्या ई ने स्छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा करते समय बताया कि हमें जांच के जरिये मुख्यतः देश विदेश के चंदे की वास्तविक स्थिति जाननी चाहिए।
चीनी नागरिक मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 22 तारीख के दोपहर 12 बजे तक, चीन को देश विदेश से कुल 21 अरब 41 करोड़ 60 लाख चीनी य्वान का चंदा मिला है।(श्याओयांग)
