
चीनी प्रधानमंत्री, चीन के राज्य-परिषद के विपत्ति राहत कार्य के प्रमुख संचालन विभाग के प्रमुख निर्देशक श्री वन चा पाओ ने 23 मई को स्छवान प्रांत के मेन यांग शहर में विपत्ति राहत कार्य का संचालन किया।
श्री वन चा पाओ ने 23 मई को सुबह मेन यांग शहर के कुछ अस्पतालों में घायल हुए लोगों की स्थिति और पेइछवान माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों की शिक्षा करने की स्थिति समझी।
श्री वन चा पाओ ने मेन यांग शहर में विपत्ति स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के दौरान कहा कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के संक्रामक रोग की रोकथाम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 हजार 5 सौ तकनीकी व्यक्तियों को भेजा है, ताकि भूकंप के बाद संक्रामक रोग न फैले।
22 मई को सुबह 10 बजे तक स्छवान के भूकंप में 51 हजार 1 सौ 51 लोगों की मृत्यु हुई, अन्य 2 लाख 88 हजार 4 सौ 31 लोग घायल हुए और 29 हजार 3 सौ 28 लोग लापता हैं।
