
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी ने 22 मई को सभा बुला कर भूकंप का राहत कार्य अच्छी तरह पूरा करने का आग्रह किया। चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने सभा की अध्यक्षता की।
सभा में कहा गया कि वर्तमान राहत स्थिति गंभीर है और राहत को वर्तमान में सब से फौरी मिशन माना जाना व घायलों का अच्छी तरह इलाज किया जाना एवं स्वास्थ्य चिकित्सा कार्य पूरा होना चाहिये।(रूपा)
