2008-05-22 18:42:58

वन छवान भूकंप के मृतकों की संख्या 51151 जा पहुंची है

चीनी राज्य-परिषद के सूचना विभाग के प्रवक्ता क्वो वेइ मिन ने 22 तारीख को पेइचिंग में बताया कि 22 तारीख के 10 बजे तक चीन के वन छवान भूकंप के मृतकों की संख्या 51151 तक जा पहुंची है ,2लाख 80 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं और 29 हजार से अधिक लोग लापता हैं ।

22 तारीख के 14 बजे तक चीन के विभिन्न स्तरों की सरकारों ने बचाव व राहत कार्य में 13 अरब 97 करोड 50 लाख य्वान की पूंजी लगायी।22 तारीख की दोपहर तक चीन को 21 अरब 40 करोड य्वान का देशी-विदेशी चंदा मिला है ।