
चीनी उप भू संसाधन मंत्री मू शो सू ने 22 तारीख को पेइचिंग में बताया कि 12 मई को आए चीन के वन छवान में भूकंप से क्षतिग्रस्त इलाकों का क्षेत्रफल 1 लाख वर्गकिलोमीटर है ।इस जबरदस्त भूकंप से व्यापक क्षेत्र प्रभावित हुआ है और बडी हानि पहुंची है।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्छवान ,कान सू ,शान शी जैसे गंभीर रूप से प्रभावित प्रांत ऐसी पट्टी पर स्थित हैं ,जहां निरंतर भूस्खलन जैसी आपदा निरंतर पैदा होती है । वन छवान में 8 डिग्री वाला भूकंप आने के बाद क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में फिर बडे भूस्खलन हुए हैं ,जिन से बडी संख्या में व्यक्तियों की हताहती हुई और मार्ग ,रेलवे,पुल व दूर संचार समेत बहुत बुनियादी संस्थापन नष्ट हुए हैं।
श्री मू शो सू ने कहा कि चीनी भू संसाधन मंत्रालय ने भू आपदाओं की जांच व आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 800 से ज्यादा विशेषज्ञ भेजे हैं ।वे पीडितों के बंदोबस्त व पुननिर्माण कार्य के लिए सेवा प्रदान करेंगे ।
