
चीनी कस्टम के आंकड़ों के अनुसार 22 मई को 11 बजे तक चीनी कस्टम ने कुल 167 खेपों वाली राहत सामग्री व राहत व्यक्तियों की शीघ्रता जांच व प्रेवश अनुमति दी।
21 मई दोपहर को 15 बजे से 22 मई तक 11 बजे तक चीनी कस्टम द्वारा जांच की गई राहत सामग्री में खुला स्नानघर, खेमे, चिकित्सा संस्थापन और दवा शामिल हैं।
21 मई को 12 बजे तक वनछ्वान भूकंप से 41353 लोगों की मृत्यु हुई, 274683 घायल हुए और अन्य 32666 लापता हो गए हैं। (ललिता)
