
चीनी लेखा-जोखा कार्यालय के महानिदेशक ल्यू चा यी ने 21 मई को स्छ्वान जाकर हिसाब कार्यकर्ताओं से वन छ्वान भूकंप की राहत धनराशि व सामग्री का लेखा-जोखा करने के अनुसंधान का आह्वान किया ताकि राहत धन व सामग्री को नियमित किया जा सके और उसे विपत्ति ग्रस्त लोगों के लिये प्रयोग में लाया जा सके।
ल्यू चा यी ने कहा कि वर्तमान में राहत कार्यों में राहत व विपत्ति ग्रस्त लोगों के लिए आवास को प्राथमिकता दी गयी है। हिसाब करने के बाद देशी-विदेशी चंदे की स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
ल्यू चा यी ने यह भी कहा कि राहत धन व सामग्री की संपूर्ण निगरानी व प्रबंधन व्यवस्था की स्थापना के लिये मौजूदा लेखे-जोखे का सिंहावलोकन किया जाना चाहिये।(रूपा)
