चीनी समाचार एजेंसी शिंगह्वा में 22 मई को छपे लेख में कहा गया है कि शोक दिवस से नागरिकों की प्रतिष्ठा दिखाई दी है।
लेख में कहा गया है कि 2008 में 19 से 21 मई तक एक अरब 30 करोड़ चीनी लोगों ने मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ी शोक रस्म अदा कर स्छवान में आए भूकंप में मृतकों को बिदा किया।
लेख में आगे कहा गया है तीन दिनों तक पूरे देश में शोक प्रकट करना मृतकों के लिए सबसे ऊंचा शिष्टाचार है। चीनी नेताओं और आम लोगों के दिलों का दुख व विश्वास दिखाया गया है। राष्ट्रीय शोक दिवस से दुनिया के सामने एक देश और राष्ट्र द्वारा जीवन का सम्मान किए जाने और जनता के लिए चिंतित रहने की भावना की अभिव्यक्ति हुई है।