
चीनी नागरिक मंत्रालय के मंत्री श्री ली श्वेई च्वू ने 21 तारीख को पेइचिंग में जोर दिया कि हाल में भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के नागरिक विभागों को भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के जीवन का अच्छी तरह प्रबंध करने को महत्व देकर यथाशीघ्र ही विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों की सामान्य जीवन व्यवस्था की बहाली करनी चाहिए और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के बुनियादी जीवन को सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए।
श्री ली श्वेई च्वू ने चीनी नागरिक विभागों के वन छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को सहायता देने के एक वीडियो सम्मेलन में बताया कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के नागरिक विभागों को भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के नागरिकों के जीवन को सुनिश्चित करना चाहिए, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के खाद्य पदार्थों, भत्ता और अन्य जीवन की आवश्यक सामग्री के बंटवारे के काम को अच्छी तरह अंजाम देना चाहिए, ताकि उन के रहने, खाने व पहनने आदि की कठिनाइयों को दूर किया जा सके ।
21 तारीख को 12 बजे तक, स्छ्वान के वन छ्वान भूकंप से 41353 लोगों की मृत्यु होने , 274683 लोगों के घायल होने और 32666 लोगों के गायब होने का समाचार है। (श्याओयांग)
