2008-05-21 18:55:38

चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने भूकंप प्रभावित लोगों के जीवन के इंतजाम पर जोर दिया

चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने 20 तारीख को भूकंप से प्रभावित लोगों के जीवन के इंतजाम पर जोर दिया है ।

श्री वन चा पाओ ने राहत काम के मुख्यालय की 11वीं बैठक बुलाकर पीडित लोगों के जीवन के बंदोबस्त ,भावी विपदा की रोकथाम का इंतजाम करने पर बल दिया ।बैठक में फैसला लिया गया कि कुछ दिनों में प्रभावित क्षेत्रों में 40 हजार तंबू पहुचाये जाएंगे ।दो दिन के अंदर 6000 अस्थाई मकान पहुंचाए जाएंगे ।इस के अलावा गंभीर रूप से प्रभावित जलाशयों की जांच की जाएगी और संबंधित कदम उठाये जाएंगे ।भूकंप और भूस्खलन के कारण पहाडों में बनी झीलों की निगरानी को मजबूत किया जाएगा और इन का खतरा दूर करने की योजना बनायी जाएगी।