
18 तारीख के 18 बजे तक, कानसू प्रांत के विभिन्न स्तरीय स्वास्थ्य विभागों ने कुल मिलाकर 163 आपात दलों को भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में भेजा है, जिन में 856 डॉक्टर शामिल हैं। कानसू प्रांत में कुल मिलाकर 6352 घायलों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभागों ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में रोग विरोधी दवा का छिड़काव भी किया है।(श्याओयांग)
