2008-05-21 17:14:48

चीन सरकार भूकंप पीड़ितों को अस्थाई जीवन राहत देगी

चीन के स्छ्वान प्रांत के वनछ्वान भूकंप से 5 करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। चीन सरकार पीड़ितों को अस्थाई जीवन राहत देगी।

21 मई को चीनी नागरिक मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार नागरिक मंत्रालय स्छ्वान, शानसी, कानसू व युन्नान प्रांत और छोंगछिंग केंद्र शासित शहर में विपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को अस्थाई जीवन राहत देगा, जिनमें राहत पूंजी व अनाज शामिल है। राहत मानदंड है, हर व्यक्ति को हर दिन 10 य्वान की पूंजी और 1 किलो अनाज। राहत 3 महीनों तक चलेगी। अनाथ बालकों, अनाथ बूढ़ों और अनाथ विकलांगों के लिए राहत मानदंड है, हर व्यक्ति को हर महीने 600 य्वान, और राहत की समय सीमा 3 महीने।

जीवन राहत सामग्री के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक मंत्रालय ने मांग की कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के संबंधित विभाग राहत पूंजी व अनाज के प्रबंधन पर जोर दें। कानून व अनुशासन का उल्लंघन करने वाली कार्यवाही का पता लगने पर कड़ी सजा दी जाएगी। (ललिता)