2008-05-21 09:52:17

चीनी राज्य-परिषद के भूकंप राहत संचालन विभाग ने विपत्ति राहत कार्य की प्रगति की स्थिति जारी की

चीनी राज्य-परिषद के भूकंप राहत संचालन विभाग ने 20 मई को पेइचिंग में विपत्ति राहत कार्य की प्रगति की स्थिति जारी की। 

 20 मई को 18 बजे तक स्छवान के वनछवान में आए भूकंप में 40 हजार 75 लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य 2 लाख 47 हजार 6 सौ 45 लोग घायल हुए हैं। 20 मई को दोपहर 12 बजे तक कुल 32 हजार 3 सौ 61 लोग लापता हैं।  19 मई को 24 बजे तक विपत्ति राहत कर्मचारियों ने 3 लाख 60 हजार 1 सौ 59 लोगों को बचाया है।