2008-05-20 18:19:24

चीन में समाज के विभिन्न जगत लगातार भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लिए चंदा दे रहे हैं

हाल के दिनों में चीन में समाज के विभिन्न जगत लगातार वनछ्वान भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों के लिए चंदा दे रहे हैं।

19 मई की सुबह अखिल चीन मजदूर संघ द्वारा फौरी रूप से 1 करोड़ य्वान से अधिक की राहत सामग्री भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंचाई गई है। उसी दिन शाम को 4 बजे तक देश के विभिन्न स्तरीय मजदूर संघों व मजदूरों ने कुल 21 करोड़ 40 लाख य्वान का चंदा जमा किया है।

19 मई की शाम को 5 बजे तक चीनी निर्माण बैंक ने विपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए 7 करोड़ 2 लाख 60 हजार य्वान का चंदा दिया।

19 मई तक मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार और समाज के विभिन्न जगतों ने 12 करोड़ से अधिक मकाओ य्वान का चंदा दिया है। (ललिता)