
चीनी रेड क्रॉस का प्रथम मनोचिकित्सक राहत दल 20 मई को पेइचिंग से रवाना हो कर भूकंप ग्रस्त क्षेत्र गया। वह भूकंप ग्रस्त लोगों का मानसिक इलाज करेगा और स्थानीय स्वयंसेवकों को संकट संबंधी ज्ञान का प्रशिक्षण भी देगा।
अनुमान है कि 19 व्यक्तियों से गठित यह मनोचिकित्सक राहत दल स्छ्वान के म्यान यांग में 10 दिनों तक ठहरेगा। राहत दल पेइचिंग राजधानी चिकित्सा विश्वविद्यालय आदि अस्पतालों व संस्थाओं के मनोचिकित्सक विशेषज्ञों से गठित है। सूत्रों के अनुसार चीनी रेड क्रॉस 21 मई को एक और मनोचिकित्सक राहत दल भेजेगा।(रूपा)
