
प्राकृतिक विपति में जान गंवाए आम लोगों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस की स्थापना चीन लोक गणराज्य के इतिहास में प्रथम बार है। पूरे देश में शोक मनाने से लोगों के दिल में एक अमिट स्मृति घर कर जाएगी।
राष्ट्रीय शोक दिवस की स्थापना मृतकों का सम्मान करना है और जीवित लोगों को सहायता देना है। वह मृतकों की आत्मा शांत करेगा और उन के परिवारजनों को सब से ऊंची संवेदना देगा और हम लोगों के लिए सब से बड़ी प्रेरणा भी होगी । वह सभी लोगों की देशभक्ति की भावना प्रेरित करेगा। (श्याओयांग)
