2008-05-20 10:06:48

चीनी राष्ट्रीय दवा निगरानी व प्रबंध ब्यूरो ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों की सप्लाई को सुनिश्चित करने के कदम उठाए

चीनी राष्ट्रीय दवा निगरानी व प्रबंध ब्यूरो ने 19 तारीख को पांच नये कदम उठाकर भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में दवा व चिकित्सा उपकरणों की सप्लाई को सुनिश्चित किया।

इन कदमों में शामिल हैं कार्य दल को तुरंत भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में भेजना, घटनास्थल पर जाकर आपात दवाओं व चिकित्सा उपकरणों की मांग व निगरानी की स्थिति जानकर समस्याओं का अच्छी तरह समाधान करना, यथाशीघ्र ही दवा निगरानी तकनीक दल को भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में भेजना, राहत दवाओं व चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन करने वाले कारोबारों में जाकर तीव्र गति से टीकों व खून संबंधी दवाओं की गारंटी करना, समय पूर्व भूकंप राहत दवाओं की मांग का अनुमान लगाना और संबंधित विभागों को मदद देकर तैयारी करना।

19 मई को शून्य बजे तक, चीन के स्छ्वान प्रांत के स्वास्थ्य व संक्रामक रोगों की रोकथाम करने वाले कर्मचारी भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में प्रयत्न करते रहे और 7897 शवों का निपटारा किया। अभी तक, स्छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों से बड़े संक्रामक रोगों और अचानक सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं की रिपोर्ट नहीं मिली है। (श्याओयांग)