2008-05-20 09:57:28

चीन के उप राष्ट्राध्यक्ष श्री शि चिन फिंग ने विपत्ति राहत के कार्य का निर्देशन किया

चीन के उप राष्ट्राध्यक्ष श्री शि चिन फिंग ने 19 मई की शाम को चीन के शान शी प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर विपत्ति पीड़ित लोगों को संवेदना देकर विपत्ति राहत के कार्य का निर्देशन किया।

स्छवान प्रांत में आए भूकंप से शान शी प्रांत में भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। 18 मई की रात को 21 बजे तक शान शी प्रांत में 10 शहर और 89 कस्बे विपत्ति ग्रस्त हुए हैं। कुल 113 लोगों की मृत्यु हुई और 11 लाख 20 हजार लोगों को आपात रूप से बसाया गया है। शान शी प्रांत में अनेक थल मार्ग टूट गए हैं और बुनियादी संस्थापनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

श्री शि चिन फिंग ने शान शी प्रांत में विपत्ति से हुए नुकसान का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरीय सरकारों को जल्द ही पुन:निर्माण का काम शुरु करना चाहिए।