
पेइचिंग समयानुसार 19 तारीख को 14 बजे कर 28 मिनट पर हू चिन थाओ ,चांग ज मिन ,वू पांग क्वो ,वन जा पाओ समेत चीनी नेताओं ने देश की विभिन्न जातियों की जनता के साथ स्छवान प्रांत के वन छवान में आये जबरदस्त भूकंप के 19 तारीख की सुबह राजधानी पेइचिंग के थेन एन मिन चौक पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया । पेइचिंग स्थित 80 देशों के राजदूतों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने चीनी विदेश मंत्रालय आकर भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट किया ।चीन के हांग कांग व मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों की सरकारी संस्थाओं ,स्कूलों व अन्य अहम स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए गये । भूंकप प्रभावित क्षेत्र में बचाव काम कर रहे रूस ,दक्षिण कोरिया ,जापान व सिंगापुर की अंतरराष्ट्रीय बचाव टीमों ने भी चीनी जनता के साथ मृतकों के प्रति मौन रखा।
19 तारीख के 12 बजे तक स्छवान की वन छ्वान काऊँटी में आए 8 डिग्री वाले भूकंप से स्छवान ,कानसू ,शानशी ,छोंग छिंग , यु्न्नान समेत विभिन्न प्रांतों के 34073 व्यक्तियों की मौत हो गयी और 2लाख 40 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।चीनी राज्य परिषद ने फैसला किया कि 19 मई से 21 मई तक राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की है ।इस दौरान पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि अस्थाई तौर पर स्थगित रहेगा और सभी सार्वजनिक मनोरंजन गतिविधियां बंद रहेंगी ।
