2008-05-19 19:01:08

भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित

चीनी वाणिज्य मंत्री श्री छन त मिंग ने स्छ्वान में कहा कि इस समय चीन के बाजारों में आपूर्ति पर्याप्त है। विभिन्न क्षेत्र सक्रिय रूप से भूकंप राहत काम की सहायता कर रहे हैं, ताकि विपदा ग्रस्त क्षेत्रों के बाजारों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

श्री छन त मिंग ने स्छ्वान प्रांत के छंगदु व म्येनयांग के बाजारों में आपूर्ति की स्थिति के निरीक्षण दौरे के बाद उक्त बात कही। (ललिता)