
चीन के स्छ्वान प्रांत की वन छ्वान काऊंटी में 12 मई को भूकंप आने के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने चीन के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ सहायता प्रदान की है और प्रवासी चीनियों व विदेशी दोस्तों ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को चंदा दिया है।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति मबेकी, अर्जेन्टिनाई राष्ट्रपति क्रिस्टिना, गुयानाई राष्ट्रपति जागडेओ, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति मुगाबे व कनाडा के प्रधान मंत्री ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ को भूंकप संकट के प्रति संवेदना भेजी। मलेशियाई प्रधान मंत्री बाडावी, ताजिकस्तानी प्रधान मंत्री ओचिलोव, फ्रांसीसी प्रधान मंत्री फिलोन, मिस्र के प्रधान मंत्री नाजीव ने चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ को तार भेजकर संवेदना दी। वर्तमान में मलेशिया सरकार ने 15 लाख अमरीकी डालर प्रदान करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रलिया सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के जरिये 10 लाख आस्ट्रलियन डॉलर प्रदान किये हैं। इटली सरकार 5 लाख यूरो मूल्य की सहायता देगी। हॉलैंड सरकार 5 लाख यूरो प्रधान करेगी।
इस के साथ प्रवासी चीनियों ने भी चंदा जमा किया है। अमरीका-चीन वाणिज्य व व्यापार संघ ने 18 मई को 1 लाख अमरीकी डालर जुटाए। सऊदी अरब में लगे चीनी व्यापारियों ने 14 हजार अमरीकी डॉलर प्रदान किए। इस के अलावा, जापान, फ्रांस, इंडोनेशिया, जर्मनी तथा तुर्की स्थित प्रवासी चीनियों ने भी चंदा दिया।
सूत्रों के अनुसार विदेशी मीडिया ने हाल में अलग-अलग तौर पर लेख जारी कर चीन सरकार व जनता द्वारा किये गये कारगर व सकारात्मक राहत कार्यों की तारीफ की। (रूपा)
