2008-05-19 18:47:52

शांगहाई सहयोग संगठन मंच ने वनछ्वान भूकंप में मृतकों पर शोक प्रकट किया

शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधियों ने 19 मई को शांगहाई सहयोग संगठन मंच की तीसरी सभा में वनछ्वान भूकंप में मृतकों पर शोक प्रकट किया और कहा कि वे राहत काम में चीन सरकार का दृढ़ समर्थन करेंगे।

शांगहाई सहयोग संगठन मंच की तीसरी सभा उसी दिन पेइचिंग में उद्धाटित हुई। सभा से पहले एक सौ से अधिक उपस्थितों ने एक मिनट के लिए वनछ्वान भूकंप में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हुए मौन रखा। शांगहाई सहयोग संगठन के उप महा सचिव श्री जागरोव ने कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ और प्रधान मंत्री श्री वन चा पाओ विपदा ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर पीड़ितों को देख रहे हैं और राहत कार्य का कारगर संचालन कर रहे हैं, जिस का अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्हें विश्वास है कि चीन सरकार के दृढ़ नेतृत्व में चीनी लोग अवश्य ही वर्तमान जबरदस्त भूकंप पर विजय पा सकेंगे। (ललिता)