2008-05-19 18:44:04

राष्ट्रीय शोक दिवस से जाहिर है कि चीन सरकार व चीनी लोग जीवन का सम्मान करते हैं: हांगकांग मीडिया

चीनी राज्य परिषद ने फैसला किया है कि 19 से 21 मई तक वनछ्वान भूकंप में मृतकों के लिए शोक प्रकट करने के लिए पूरे देश में श्रद्धांजलि दी जाएगी और राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया जाएगा। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मीडिया ने क्रमशः इस की रिपोर्टें दीं और संपादकीय व टिप्पणी जारी कर कहा कि इस गतिविधि से जाहिर है कि चीन सरकार व चीनी लोग जीवन का सम्मान करते हैं और विपदा पर विजय पाने तथा घरों का पुनः निर्माण करने का संकल्प रखते हैं।

हांगकांग के वनह्वे अखबार के संपादकीय में कहा गया है कि राष्ट्रीय शोक दिवस मृतकों का सम्मान है और सभी घायलों की तवोज्जह भी है। इससे चीनी जाति की एकता शक्ति बढ़ाई जाएगी। (ललिता)