चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 19 मई को पेइचिंग में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी नागरिक मंत्रालय के मिली खबर के अनुसार स्छवान प्रांत की वनछ्वान काऊंटी में आए जबरदस्त भूकंप से बड़े क्षेत्रफल वाले निवास नष्ट हुए हैं। विपदा ग्रस्त क्षेत्र बारिश से प्रभावित है, इसलिए पीड़ितों को पुनःवास के लिए बहुत से तंबुओं की फौरी ज़रूरत है।
श्री छिन कांग ने कहा कि चीन की आशा है कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय राहत सामग्री प्रदान करने के समय सबसे पहले तंबु देने पर विचार करेगा। चीन ने एक बार फिर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की सक्रिय सहायता पर हार्दिक आभार प्रकट किया। (ललिता)