2008-05-19 18:23:49

स्छवान में आए भूकंप में मृतकों के प्रति शोक प्रगट करने के लिए चीन का राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया है

स्छवान में आए भूकंप में मृतकों के प्रति गहन शोक प्रगट करने के लिए 19 मई को तड़के 4 बजकर 58 मिनट पर चीन की राजधानी पेइचिंग के थ्येन आन मन चौक पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया है। उसी दिन सुबह सरकार संस्थाओं और स्कूलों समेत हांगकांग और मकाओ के विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर भूकंप में मृतकों के प्रति शोक प्रगट करने के लिए झंडा आधा झुकाया गया है।

पेइचिंग निवासी श्री थेन क्वांग ह्वी ने संवाददाता के साथ इंटरव्यू में कहा कि चीन में यह पहली बार आम लोगों के लिए राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया है। उन्होंने भूकंप में मृतकों के प्रति शोक प्रगट किया। हांगकांग से आईं सुश्री मा शु फांग ने पेइचिंग में राष्ट्रीय झंडा समारोह देखने के बाद संवाददाता से कहा कि थ्येन आन मन चौक पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाए जाने की खबर मिलने के बाद वे सुबह-सुबह थ्येन आन मन चौक पहुंची। उन्होंने कहा कि भूकंप में मृत लोग हमारे देशवासी हैं, मुझे बहुत दुःख है।

18 मई की शाम को 14 बजे तक 12 मई को आए भूकंप से चीन के स्छवान, कान सू और शान शी आदि के प्रांतों में कुल 32 हजार 4 सौ 76 लोगों की मृत्यु हुई और अन्य 2 लाख 20 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। चीनी राज्य परिषद ने यह फैसला किया कि 19 से 21 मई तक चीन का राष्ट्रीय शोक दिवस होगा। इस दौरान पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले स्थगित की गई है। पूरे देश और विदेशों में स्थित चीनी संस्थाओं में राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया है और सभी सार्वजनिक मनोरंजन की कार्यवाही बन्द की गई है।