
श्री हू चिन थाओ ने शीफांग शहर के रास्ते पर भूकंप ग्रस्त लोगों को बसाने के लिए एक अस्थाई स्थल जाकर भूकंप ग्रस्त लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने विपत्ति राहत कार्य कर रहे सैनिकों और फारयमैनों से कहा कि अब समय कम है, विपत्ति राहत कर्मचारियों को सौभाग्यवान बचे व्यक्तियों को बचाने के लिए तेजी से काम करना चाहिए।
श्री हू चिन थाओ ने संबंधित विपत्ति राहत कर्मचारियों से यह मांग की कि वे भूकंप ग्रस्त लोगों की आत्मा पर तवोज्जह देकर कठिनाइयों को दूर करने और अपनी जन्मभूमि का पुन:निर्माण करने के लिए उन को विश्वास दें।
18 मई की शाम को 14 बजे तक 12 मई को आए भूकंप से चीन के स्छवान, कान सू और शान शी आदि के प्रांतों में कुल 32 हजार 4 सौ 76 लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य 2 लाख 20 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
