2008-05-19 18:15:46

स्छवान में आए भूकंप में मृतकों के प्रति शोक प्रकट करने के लिए 19 मई को सुबह पेइचिंग के थ्येन आन मन चौक पर चीन का राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया

स्छवान में आए भूकंप में मृतकों के प्रति गहन शोक प्रगट करने के लिए 19 मई को तड़के 4 बजकर 58 मिनट पर चीन की राजधानी पेइचिंग के थ्येन आन मन चौक पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाया गया है।

18 मई की शाम को 14 बजे तक 12 मई को आए भूकंप से चीन के स्छवान, कान सू और शान शी आदि के प्रांतों में कुल 32 हजार 4 सौ 76 लोगों की मृत्यु हुई और अन्य 2 लाख 20 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

चीन के विभिन्न जातियों के लोगों द्वारा भूकंप में मृतकों के प्रति गहन शोक प्रकट करने के लिए चीनी राज्य परिषद ने यह फैसला किया कि 19 से 21 मई तक चीन में राष्ट्रीय शोक दिवस रहेगा। इस दौरान पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले स्थगित की गई है।