17 मई को पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले चीन के वनचओ व शाओ शिंग शहर में सफलतापूर्ण रूप से संपन्न हुई।
सुबह के 7 बज कर 30 मिनट पर मशाल रिले वनचओ में औपचारिक रूप से शुरू हुई। इस से पहले मशाल रिले में उपस्थित लोगों ने चीन के सछ्वान भूकंप में मृतकों के लिये एक मिनट का मौन रखा। 9 बजे कर 20 मिनट पर मशाल रिले वनचओ में समाप्त हुई और शाओ शिंग के लिए रवाना हुई।
17 मई की शाम को मशाल रिले शाओ शिंग में शुरू हुई। शाओ शिंग के नागरिकों ने ओलम्पिक मशाल का जोर शोर से स्वागत किया।
18 मई को ओलम्पिक मशाल रिले का अगला पड़ाव च्येच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचओ में शुरू होगा।(रूपा)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |