2008-05-16 18:43:50

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले नान छांग शहर में पूरी हुई

16 मई को दोपहर पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले दक्षिण चीन के नान छांग शहर में पूरी हुई। मशाल रिले शुरु होने से पहले सब लोग स्छवान में आए भूकंप के हताहतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन खड़े रहे।

मशाल रिले में ऑलंपीयाड भावना का प्रसार करो, विपत्ति राहत कार्य का समर्थन करो और प्यार भेजकर एक साथ विपत्ति राहत कार्य करो, ऑलंपियाड का समर्थन व विपत्ति राहत के नारों वाली तख्तियां उठाई हुई थी। मशाल रिले समाप्त करने के बाद चंदा जमा करने का समारोह हुआ। चीनी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नान छांग शहर की कमेटी के सचिव श्री यु शिन रोंग ने हमारे संवाददाता के साथ इंट्रव्यू में कहा कि जब नान छांग शहर के लोगों को स्छवान में भूकंप आने की खबर मिली, तब उन्होंने विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों के लिए चंदा जमा किया। अब तक 4 करोड़ 80 लाख य्वान का चंदा जमा किया गया है। लोगों ने स्वेच्छा से चंदा जमा करने के समारोह में भाग लिया और व्यवहारिक कार्यवाही के जरिए विपत्ति ग्रस्त क्षेत्र का समर्थन किया।

मशाल रिले में ऑलंपिक पवित्र अग्नि बाई मैदान से संस्कृतिक पार्क, नान छांग विश्वविद्यालय और कान चांग चुंग रास्ते से होकर शतक मैदान पहुंची। कुल 35 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर ऑलंपिक मशाल रिले में 208 मशालधारक शरीक हुए।