
हू चिन थाओ ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में राहत बचाव कार्य सब से नाजुक घड़ी से गुज़र रहा है। सभी कठिनाईयों को दूर कर राहत कार्यों में जीत प्राप्त करने की कोशिश की जानी चाहिये।
उन्होंने कहा कि अभी लोगों की जान बचाना फिर भी अत्यावश्यक फौजी कार्य ही है , इस के साथ ही घायलों का इलाज अच्छी तरह करना और यातायात, बिजली आदि बुनियादी संस्थापनों की बहाली करना व जन जीवन को सुनिश्चित बनाना भी सख्त जरूरी है। (रूपा)
