14 मई को सुबह श्री वन चा पाओ ने स्छवान प्रांत के बेइछ्वान कस्बे में विपत्ति से हुए नुकसान का जायजा लिया। बेइछ्वान कस्बा स्छवान प्रांत में आए भूकंप के सबसे गंभीर विपदा ग्रस्त क्षेत्रों में से एक है। श्री वन चा पाओ ने कहा कि समय प्राण ही है, लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जानी चाहिए। उसी दिन शाम को वे वर्तमान भूकंप के उद्गम स्थल की स्थिति देखने के लिए हैलिकाप्टर से वन छ्वान पहुंचे।
14 मई को दोपहर तक 1 लाख 25 हजार से अधिक सैनिकों ने वन छ्वान व बेइछ्वान आदि विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर विपत्ति राहत का काम शुरु किया।
श्री वन चा पाओ ने कहा कि चीनी लोग एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करते हुए इस विपत्ति को पराजित कर सकेंगे।
अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार 14 मई के दोपहर बाद को 2 बजे तक 14 हजार से अधिक लोग वन छ्वाम में आये भूकंप में मारे गए हैं।