
पेइचिंग के उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने विपदा ग्रस्त क्षेत्रों की सहायता के लिए रक्तदान किया ।
थ्येनचिन केंद्रित शासित शहर ने पचास लाख य्वान जुटाए और साजोसामान जुटा कर 52 तकनीकी कर्मचारियों से गठित राहत दल को स्छ्वान भेजा ।
भूकंप आने के बाद के एक ही दिन में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के विभिन्न जगतों ने चंदे के रूप में पांच करोड़ हांगकांग डॉलर जुटाए। मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने भूकंप राहत कार्य के लिए दस करोड़ य्वान की राशि जुटाई ।
इन के अलावा, शानशी, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, ल्याओनिंग, चीलिन, शांगहाई, च्यांगसू, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश आदि स्थलों के नागरिकों ने क्रमशः चंदे के रूप में पैसे व साजोसामान दिया ।
चीनी नागरिक मामला मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 13 तारीख की शाम को 18 बजे तक चीन के विभिन्न जगतों से पैसे व सामग्री को मिलाकर कुल 22 करोड़ य्वान जुटाए गए। वर्तमान में आंशिक धनराशि व साजोसामान विपदा ग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंच गया है।(श्याओ थांग)
