2008-05-09 18:11:37

श्री हू चिन थाओ ने जापान के पेइचिंग ऑलंपियाड का समर्थन करने वाले सांसद संघ के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात की

जापान की राजकीय यात्रा कर रहे चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 9 मई को टोक्यो में जापानी प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष श्री कोनो योहै के नेतृत्व वाले जापान के पेइचिंग ऑलंपियाड का समर्थन करने वाले सांसद संघ के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात की।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि जापान की विभिन्न पार्टियों ने राजनीति को अलग रख कर पेइचिंग ऑलंपियाड का समर्थन करने वाले सांसद संघ की स्थापना की, जिससे जापान की जनता का ऑलंपिक भावना का प्रचार व समर्थन जाहिर हुआ है और चीनी जनता के प्रति मैत्रिपूर्ण भावना की अभिव्यक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि 1964 का टोक्यो ऑलंपियाड और 1988 का सोल ऑलंपियाड होने के 20 सालों बाद ऑलंपियाड तीसरी बार एशिया में आयोजित होगा। यह न सिर्फ चीनी जनता का है बल्कि जापान समेत एशियाई लोगों और विश्व के विभिन्न देशों के लोगों का भी है।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन पेइचिंग ऑलंपियाड पर बड़ा ध्यान देता है और एक हरित, सांस्कृतिक व तकनीकी ऑलंपियाड का आयोजन करना चाहता है।

जापान के प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष, पेइचिंग ऑलंपियाड का समर्थन करने वाले सांसद संघ के अध्यक्ष श्री कोनो योहै ने कहा कि जापान और चीन के बीच खेल के क्षेत्र में आदान-प्रदान घनिष्ठ है। आशा है कि पेइचिंग ऑलंपियाड के जरिए दोनों देशों की संस्कृति व खेल के क्षेत्रों में आदान-प्रदान व व्यक्तियों की आवाजाही बढाएगा। उन्होंने कहा कि पेइचिंग ऑलंपियाड न सिर्फ चीन के लिए बल्कि एशिया के लिए भी है। आशा है कि पेइचिंग ऑलंपियाड में सफलता प्राप्त होगी।

(वनिता)