2008-05-09 17:33:18

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने चीन व जापान के युवाओं के आदान प्रदान वर्ष के जापानी पक्ष के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

चीन व जापान के युवाओं के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान वर्ष का जापानी उद्घाटन समारोह आठ तारीख के तीसरे पहर तोक्यो के वासेदा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ और जापानी प्रधान मंत्री फुकुदा यासुओ, भूतपूर्व प्रधान मंत्री यासुहिरो नाकासोने ने समारोह में भाग लिया।

श्री हू चिन थाओ ने बताया कि युवा किशोर , यौवन व जीवंत शक्ति के प्रतीक हैं , जो आशा व भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। चीन व जापान के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्री का आधार दोनों देशों के युवाओं पर है। उन्होंने आशा जताई कि दोनों देशों के युवा द्विपक्षीय मैत्री के महान मिशन को कंधे पर उठाएंगे।

श्री फुकुदा यासुओ ने भी आशा जताई कि उद्घाटन समारोह दोनों देशों के युवाओं की रंग-बिरंगी आदान प्रदान गतिविधियों की शुरुआत बनेगा। आशा है कि मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान की गतिविधि दोनों देशों की जनता द्वारा समझ को बढ़ाने और दीर्घकालीन मैत्री को प्रगाढ़ करने की कड़ी बनेगी।

ध्यान रहे, चीन व जापान के युवाओं के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान वर्ष की गतिविधि दोनों पक्षों द्वारा जनता की सदभाव को मजबूत करने और जनता के मैत्रीपूर्ण कार्यों का प्रशिक्षण करने की एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। उद्घाटन समारोह के बाद श्री हू चिन थाओ और श्री फुकुदा यासुओ ने चीन व जापान के युवाओं के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। श्री हू चिन थाओ ने चीन व जापान के टेबल टेनिस खिलाड़ियों वांग नान और फुकुहारा के साथ मैत्री मैच भी खेला। (श्याओयांग)