2008-05-08 13:57:51

पेइचिंग में ऑलंपिक के स्वागत के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू

संस्कृति और खेल के संगम को बढ़ावा देना हमेशा से ऑलंपियाड की परंपरा रही है। आधुनिक ऑलंपिक चार्टर के अनुसार ऑलंपियाड के तीन प्रमुख भाग हैं खेल, संस्कृति और शिक्षा। तत्वावधान वाला देश ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के जरिए न सिर्फ विदेशों में अपनी संस्कृति का प्रचार करता है, बल्कि विदेशों की संस्कृति का आयात भी करता है, जो अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मददगार है।

8 अगस्त को 29वें ऑलंपिक खेल समारोह पेइचिंग में उद्धाटित होंगे। इन के स्वागत के लिए चीनी संस्कृति मंत्रालय और पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी आदि विभागों ने समान रूप से तय किया है कि वर्ष 2008 के मार्च से सितंबर तक पेइचिंग में ऑलंपिक खेल समारोह के बारे में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, पेइचिंग आकर 260 से अधिक वरिष्ठ ऑपेरा प्रस्तुतियों में अभिनय करने के लिए 80 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों के 20 हजार से अधिक कलाकारों को निमंत्रित किया जाएगा और 160 देशी-विदेशी प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। संबंधित विभागों का अनुमान है कि इन गतिविधियों में भाग लेने वाले दर्शकों की संख्या 4 करोड़ तक पहुंचेगी।

पेइचिंग ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधियों में देशी-विदेशी कार्यक्रम शामिल हैं। मार्च में चीनी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जबकि विदेशी कार्यक्रम 23 जून को शुरू होंगे। रंगा-रंग अभिनय, प्रदर्शन, मंच और बाहरी गतिविधियों से चीनी लोगों और विदेशी मेहमानों को जोशभरा सांस्कृतिक वातावरण महसूस होगा।

चीनी विशेषता वाली रंगा-रंग गतिविधियों के अलावा, विदेशी विशेषता वाली पेइचिंग ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधियां भी आकर्षक होंगी। स्पेन के नृत्य कलाकार, अमरीका का ऑरकेष्ट्रा संगीत दल, इटली के गीतकार और रूस के बैले दल आदि पेइचिंग में कार्यक्रम पेश करेंगे। चीनी वैदेशिक अभिनय कंपनी ने अन्तरराष्ट्रीय अभिनयों का जिम्मा उठाया है। इस कंपनी के निर्देशक श्री चांग यू ने कहा कि वे एक साल से अधिक समय तक तैयारियां कर चुके हैं। आशा है कि इन गतिविधियों के जरिए बड़ी हद तक विश्व संस्कृति की विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

"ऑलंपियाड सारी दुनिया का उत्सव है। हम ने विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न विशेषता वाली कलाओं को उन की किस्मों के अनुसार पांच शौ में विभाजित किया है। वे हैं एशिया की रात, अफ्रीका की रात, लातीनी अमरीका की रात, अरब की रात और शांगहाई सहयोग संगठन की रात। हर शौ में एक क्षेत्र के कई देशों की वरिष्ठ प्रस्तुतियां होंगी।"

आधुनिक ऑलंपियाड का उद्रगम-स्थल ग्रीस पेइचिंग ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधि का प्रमुख मेहमान देश है। चीन स्थित ग्रीस के राजदूत श्री मिशेल कम्बेनिस ने कहा कि 23 जून को पेइचिंग के जन वृहद भवन में एक बड़ी प्रस्तुति होगी। मौके पर ग्रीस के कलाकार प्राचीन व आधुनिक ऑलंपिक पवित्र मशाल की प्रदीपन रस्म फिर एक बार आयोजित करेंगे और ग्रीस के परंपरागत ऑपेरा की प्रस्तुति भी करेंगे। श्री कम्बेनिस ने कहाः

"पेइचिंग ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधि का प्रमुख मेहमान देश बनना न सिर्फ ग्रीस, बल्कि ग्रीस-चीन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने ध्यान देते हुए पेइचिंग सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रमों को चुना है। ग्रीस के वरिष्ठ कलाकार ऑपेरा, गीत और नृत्य समेत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।"

चीन के संस्कृति मंत्री के सहायक श्री तिंग वे ने कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक सांस्कृतिक गतिविधि वर्ष 2008 में पेइचिंग में सबसे बड़े पैमाने वाला, सबसे उच्च स्तरीय और सबसे लम्बे समय तक चलने वाला सांस्कृतिक शानदार जश्न होगा। सिलसिलेवार रंगा-रंग प्रस्तुतियां और प्रदर्शन अन्तरराष्ट्रीय ऑलंपिक समिति के शांति, मैत्री व विकास के उद्देश्य के अनुरूप हैं और लोगों को पेइचिंग ऑलंपिक की शुभकामनाएं देती हैं। श्री तिंग वे ने कहाः

"20 हजार कलाकार पेइचिंग में एकजुट होकर विभिन्न क्षेत्रों से विश्व और चीन के सांस्कृतिक क्षेत्र में प्राप्त महत्वपूर्ण प्रगति का प्रचार करेंगे। इससे अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान में मतभेदों को दरकिनार रखकर समानताओं की खोज करना, विश्व संस्कृति की विविधता का सम्मान करना और मानव सभ्यता की समृद्ध प्रगति को समान रूप से बढ़ाने का चीन सरकार का रुख व सदिच्छा प्रकट होगी।" (ललिता)