2008-05-07 18:30:01

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले क्वांगचो शहर में शुरु हुई

7 मई को सुबह 8 बज कर 13 मिनट पर पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर में शुरु हुई। अब रिले जारी रही है ।

क्वांगचो शहर में मशाल रिले का उद्धाटन समारोह बाई युन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में हुआ। मशाल रिले में पवित्र अग्नि बेई युन शान पहाड़, चुंग शान स्मृतिभवन, पेइचिंग सड़क और हाई चु मैदान आदि सांस्कृतिक स्थलों और प्रसिद्घ पर्यटन जगहों से हो कर अंत में थ्यान ह स्टेडियम तक पहुंचेगी। क्वांगचो शहर में मशाल रिले की कुल लम्बाई 40.82 किलोमीटर है।

कूल 208 मशाल धारकों ने क्वांगचो शहर में आयोजित मशाल रिले में भाग लिया।

(वनिता)