2008-05-07 14:58:21

कोरिया गणराज्य और भारत के मीडिया ने सकारात्मक रूप से वासंती यात्रा का मूल्यांकन किया

 चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 6 तारीख को जापान की पांच दिन की राजकीय यात्रा शुरू की। कोरिया गणराज्य और भारत के मीडिया ने लेख लिख कर सकारात्मक रूप से इस वासंती यात्रा का मूल्यांकन किया।
   कोरिया गणराज्य के चूनगान्ग दैनिक ने 6 तारीख को कहा कि श्री हू चिन थाओ की यात्रा चीन और जापान के बीच राजनीतिक और आर्थिक आदि क्षेत्रों में रणनीतिक पारस्परिक लाभ वाले संबंधों को बढ़ाएगी और चीन-जापान दोनों देशों तथा उत्तरी-पूर्वी एशिया तक के राजनयिक ढांचे में परिवर्तन लाएगी।
   कोरिया गणराज्य के चोसुन दैनिक ने भी उसी दिन कहा कि श्री हू चिन थाओ की यात्रा चीन-जापान संबंध के सुधार के लिए लाभदायक होगी।
   भारत की एशिया समाचार एजेन्सी ने कहा कि यह पिछले 10 सालों के बाद चीनी राष्ट्राध्यक्ष की प्रथम जापान यात्रा है।
   4 तारीख को जारी भारतीय राजनीतिज्ञ समाचारपत्र ने माना कि चीन-जापान संबंध के सुधार के लिए श्री हू चिन थाओ की जापान की यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम है। (होवेइ)