2008-05-06 18:21:02

श्री हू चिन थाओ ने टोक्यो पहुंचकर जापान की वासंती यात्रा शुरु की

जापान सरकार के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 6 मई को टोक्यो पहुंचकर जापान की 5 दिवसीय राजकीय यात्रा शुरु की। श्री हू चिन थाओ ने कहा कि यह एक वासंती यात्रा है।

जापान के योगटीए हवाई अड्डे पर पहुंचकर श्री हू चिन थाओ ने जारी अपने लिखित भाषण में कहा कि चीन और जापान एशिया और दुनिया के महत्वपूर्ण देश हैं, चीन और जापान के बीच दीर्घकालीन व स्थिर अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हितों के अनुरूप है। इस साल चीन जापान शांतिपूर्ण व मैत्रिपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किए जाने की 30वीं वर्षगांठ है, दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढाने का अवसर मौजूद है। उन्होंने यह आशा प्रकट की कि वर्तमान यात्रा से आपस में विश्वास, मैत्री, सहयोग आगे भविष्य की योजना पर द्विपक्षीय रणनीतिक व पारस्परिक हितकारी संबंधों का सर्वांगीण विकास साकार किया जाएगा। श्री हू चिन थाओ का विश्वास है कि दोनों पक्षों की समान कोशिश में वर्तमान यात्रा का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040