2008-05-06 18:01:44

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने चीन सचित्र पत्रिका के जापानी पाठकों को संबोधित किया

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने जापान यात्रा से पहले चीन सचित्र पत्रिका के जरिये जापानी पाठकों को संबोधित किया। श्री हू चिन थाओ ने अपने संबोधन में चीनी जनता की ओर से जापानी जनता को सदिच्छापूर्ण सदभावना और शुभकामना दी।

अपने संबोधन में श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन व जापान के बीच शांतिपूर्ण मैत्री संधि के हस्ताक्षर के पिछले 30 वर्षों से अधिक समय में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों में मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और आपसी लाभ वाले सहयोग में भारी उपलब्धियां मिली हैं, जिन से दोनों देशों की जनता का यथार्थ कल्याण हुआ है और देश का विकास आगे बढ़ा है। चीन व जापान की जनता को इन उपलब्धियों को मूल्यवान समझना चाहिए।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि 20 वर्षों के बाद ऑलंपिक फिर एक बार एशिया में आयोजित होगा, यह एशिया का ऑलंपिक है और दुनिया का ऑलंपिक भी है। उन्होंने जापानी मित्रों को पेइचिंग आकर ऑलंपिक देखने के लिए कहा और यह शुभकामना भी दी कि जापानी खिलाड़ी ऑलंपिक में अच्छी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

अपने संबोधन में श्री हू चिन थाओ ने आशा जताई कि चीन व जापान दोनों देशों की जनता में पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्री रहेगी और एक साथ द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण कार्य और सुन्दर भविष्य की रचना की जाएगी। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040