2008-05-04 18:07:06

श्री हू चिन थाओ की जापान यात्रा से चीन सरकार की जापान के साथ मैत्रिपूर्ण साझेदारी संबंध के विकास की सक्रिय इच्छा पूरी तरह व्यक्त हुई है

6 से 10 मई तक चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ जापना की राजकीय यात्रा करेंगे। जापान स्थित चीनी राजदूत श्री चुए थिए खाई ने कहा कि श्री हू चिन थाओ की यह ऐतिहासिक यात्रा अहम प्रतीकात्मक महत्व की होगी, जिससे चीन के मैत्रिपूर्ण पड़ोसी जापान पर चीन सरकार व चीनी नेताओं का बड़ा ध्यान और चीन जापान मैत्रिपूर्ण साझेदारी संबंधों के विकास की सदिच्छा अभिव्यक्त हुई है।

श्री चुए थिए कै ने 4 मई को प्रकाशित चीनी मुख्य समाचार पत्र जन दैनिक पर छपे अपने लेख में कहा कि श्री हू चिन थाओ की वर्तमान जापान यात्रा में तीन विषय ध्यानाकर्षक हैः पहले , स्थिर रणनीतिक परस्पर विश्वास की स्थापना करना, दूसरे, और ऊंजे स्तर के आपस लाभ वाला सहयोग आगे बढाना और तीसरे, जनता के बीच सदभाव को आगे बढाना।

श्री चुए थिए कै ने कहा कि चीन जापान का सबसे बड़ा व्यापारिक मित्र है और जापान चीन का तीसरा बड़ा व्यापारिक मित्र भी है। जापान चीन को विदेशी पूंजी का निवेश करने वाला दूसरा बड़ा स्थल है। चीनी अर्थतंत्र के तेज विकास से जापान को भी महत्वपूर्ण मौका मिला है, जो जापान के अर्थतंत्र को मंदी से बाहर निकाल कर स्थिर वृद्ध होने का महत्वपूर्ण तत्व बन गया है।

श्री चुए थिए कै ने कहा कि हाल ही में चीन जापान संबंध में ध्यानाकर्षक बदलाव पैदा हुआ है। उन का विचार है कि दोनों पक्षों को संबंधित सवालों पर ध्यान देना चाहिए और बातचीत व ताल-मेल के जरिए आपसी समझ व समुचित समाधान बढ़ाना चाहिए और मुख्यधारा व दिशा नहीं गुम होने देना चाहिए।