2008-05-01 16:42:44

ल्हासा के 14 मार्च हिंसक घटना में घायलों का स्वास्थ्य बहाल

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के चिकित्सा विभाग से मिली खबर के अनुसार अब ल्हासा के 14 मार्च हिंसक घटना में बहुत से घायलों का स्वास्थ्य बहाल हो गया है।

ल्हासा के संबंधित अस्पतालों में न सिर्फ 14 मार्च घटना में घायल लोगों को कारगर चिकित्सा राहत दी गयी है, बल्कि उन्हें मुफ्त खाना व निवास भी दिया गया है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के जन अस्पताल में कुल 178 घायल पहुंचाएं गए थे, घायलों की ये संख्या सबसे बड़ी है। अस्पताल से मिली खबर के अनुसार अब घायल अपना स्वास्थ्य बहाल कर घर वापस लौट गए हैं। (ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040