2008-05-01 16:39:58

चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय पेइचिंग ऑलंपिक के लिए बेहतर पर्यावरण संरक्षण पर जोर देगा

चीनी उप पर्यावरण संरक्षण मंत्री श्री वू श्याओ छिंग ने 30 अप्रैल को पेइचिंग में कहा कि पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय पेइचिंग ऑलंपिक के लिए बेहतर पर्यावरण संरक्षण पर जोर देगा।

श्री वू श्याओ छिंग ने कहा कि चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय प्रदूषण निकासी कम करने और पर्यावरण व अर्थतंत्र नीति व्यवस्था स्थापित करने पर जोर देगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के काम को शक्तिशाली तकनीकी समर्थन दिया जा सके।

30 अप्रैल को पेइचिंग ऑलंपिक के उद्घाटन में 100 दिन बाकी बचे हैं। पेइचिंग ऑलंपिक व पैरा ऑलंपिक की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। (ललिता)