2008-04-30 18:24:56

ओलम्पिक भावना को आगे ले जाना विश्व की जनता की समान अभिलाषा है

30 अप्रेल ओलम्पिक की उल्टी गिनती के बाकी 100 दिनों की महत्वपूर्ण घड़ी है, इस दिन पेइचिंग ओलम्पिक स्वंयसेवकों ने ओलम्पिक की सेवा करने और ओलम्पिक भावना के शपथ शब्दों को मूर्त रूप देने का सुदृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। इधर के दिनों में पेइचिंग व अन्य चीन के शहरों में तथा विश्व के बहुत से जगहों के लोगों ने विभिन्न तरीकों से पेइचिंग ओलम्पिक का समर्थन करने व उसकी अपेक्षा करने की भावना प्रतिबिंबित की, ओलम्पिक भावना को आगे ले जाना आज विश्व जनता की समान अभिलाषा बन गयी है।

30 अप्रेल में ओलम्पिक आयोजन शहर पेइचिंग समेत चीन के अन्य कई शहरों में चीनी जनता ने पेइचिंग ओलम्पिक की उल्टी गिनती के बाकी 100 दिन के स्वागत में हर्षोल्लास के साथ अनेक गतिविधियों का आयोजन किया है। चीनी जन यूनिवर्सीटी मानव संस्कृति ओलम्पिक अनुसंधान केन्द्र के कार्यकारी निदेशक चिन येन फू ने हमारे संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि चीनी जनता हर्षोल्लास के साथ ओलम्पिक की उल्टी गिनती के बाकी 100 दिनों की खुशिया मना रही है, यह न केवल एक खुशी भरा संदेश है बल्कि एक आत्म-विश्वास का भी प्रदर्शन है। उन्होने कहा चीनी जनता ओलम्पिक की उल्टी गिनती के बाकी 100 दिनों के समय यह आशा व्यक्त करना चाहती है कि -- हम एक शान्तिपूर्ण ओलम्पिक का आयोजन करेगें, हम एक बेमिसाल व सबसे बेहतरीन ओलम्पिक का आयोजन करेगें। हम सदिच्छापूर्ण रूप से दुनिया के सभी दोस्तों को चीन में आने का स्वागत करते हैं और अपनी बाहें फैलाए उनका चीन में आने का हार्दिक स्वगात करते हैं। ओलम्पिक एक भव्य खेल समारोह है, इस से कहीं अधिक वह पूरे मानव की समान आशा व स्वप्न को प्रतिबिंबित करता है, और दुनिया में शान्ति की उम्मीद भरी भावना व प्रगति साकारने की हमारी सदिच्छा प्रकट करती है। एक सौ सालों से आधुनिक ओलम्पिक ने विभिन्न देशों व जातीयों व विभिन्न धार्मिक विश्वास के लोगों को सभ्यता व आदान प्रदान करने के लिए बातचीत का एक मंच प्रदान किया है। श्री चिन येन फू ने कहा कि अपने खुद के अनुभवों से उन्हे अहसास हुआ है कि पूरी दुनिया की जनता पेइचिंग ओलम्पिक के प्रति हार्दिक भावना लगाई बैठी है। उन्होने कहा वास्तव में विश्व की जनता पेइचिंग ओलम्पिक की भारी अपेक्षा कर रही है, और पेइचिंग ओलम्पिक का पूरा समर्थन करती है। हमने ओलम्पिक के पिछले सात सालों की तैयारी के दौर में विभिन्न देशों के दोस्तों का सत्कार किया है, उन्होने ने पेइचिंग ओलम्पिक के प्रति जो अपनी हार्दिक भावनाए व्यक्त की हैं वह आज अधिक प्रगाढ़ हो रही है।

ओलम्पिक की पवित्र अग्नि मशाल 30 अप्रेल को चीन के हांगकांग में पहुंच गयी है, यहां से चीन की भूमि में पवित्र अग्नि मशाल रिले शुरू होगी। हालांकि ओलम्पिक की पवित्र अग्नि मशाल को कुछ देशों के चन्द लोगों ने भंग करने की कुचेष्टा की थी, लेकिन ओलम्पिक मशाल की पवित्र ज्योति व विश्व जनता की ओलम्पिक के प्रति हार्दिक भावना को कोई क्षति नहीं पहुंचा सकता है। जापान के मशालधारक श्युचू मातशुका जापान के मशहूर टेनिस खिलाड़ी हैं, उन्होने एक मशालधारक चुने जाने पर अपना अनुभव प्रकट करते समय पूरी तरह खेल के प्रति प्रेम व शान्ति की भारी समझदारी जाहिर की है। उन्होने कहा इस बार ओलम्पिक पवित्र अग्नि मशाल रिले का मुख्य विषय समंजस्य यात्रा रखा है, मैं भी आशा करता हूं कि दुनिया भर में सच्चा संमजस्य वातावरण साकार होगा। मैंने मशाल रिले की दौड़ में पेइचिंग ओलम्पिक के शान्ति वातावरण में सफल आयोजन की शुभकामना व प्रार्थना की है।

जनवादी कोरिया ओलम्पिक कमेटी के उप निदेशक री जुंग सेग ने भी पेइचिंग ओलम्पिक को शुभकामना देते हुए कहा जनवादी कोरियाई जनता पेइचिंग ओलम्पिक के सफल आयोजन की शुभकामनाए देती है। हमारा दिल इस पवित्र अग्नि की तरह प्रज्जवलित हो रहा है, हम ओलम्पिक मशाल को पेइचिंग तक ले जाएगें।

एक दुनिया एक सपना, 2008 पेइचिंग ओलम्पिक के इस नारे में एक प्राचीन चीनी राष्ट्र के सौ सालो की उम्मीदें भरी हुई हैं, ओलम्पिक भावना को आगे ले जाना न केवल चीनी जनता की, बल्कि सारी दुनिया की समान अभिलाषा है। पेइचिंग आपका स्वागत करती है।